पिकनिक से लौटते बच्चों का ऑटो पलटा, हादसें में एक छात्र की मौत, कई घायल

गुना, संदीप दीक्षित।  शहर से बजरंगगढ़ किले पर पिकनिक मनाने गए छात्रों का ऑटो पलट गया। हादसे में एक 13 वर्ष के बच्चे की मौत हो गयी। वहीं 8 बच्चे घायल हो गए। बच्चे 2 ऑटो से किले पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी बच्चे वापस लौट रहे थे। किले की घाटी पर ऑटो के ब्रेक नहीं लग पाई और ऑटो पलट गया। एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुरानी छावनी स्थित सरस्वती स्कूल के बच्चे रविवार सुबह 3 शिक्षकों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। शिक्षक रानी ओझा और चंदन बच्चों को लेकर गए थे। इनमें से कुछ बच्चे उनके पास कोचिंग पढ़ने आते थे। सुबह 10 बजे 2 ऑटो से लगभग 25 बच्चे और 3 शिक्षक पिकनिक मनाने निकले। दोपहर 3 बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान किले के गेट की घाटी पर ऑटो वाले ने ऑटो न्यूट्रल कर दिया। इससे घाटी पर ऑटो ने तेज रफ्तार पकड़ ली। तेज रफ्तार के कारण ऑटो का ब्रेक नहीं लग पाया और एक ऑटो पलट गया। ऑटो पलटकर झाड़ियों में जा गिरा।

Morena News : बाल संप्रेक्षण गृह से भागे चार बच्चे, सुरक्षा गार्ड को नहीं लगी भनकपिकनिक से लौटते बच्चों का ऑटो पलटा, हादसें में एक छात्र की मौत, कई घायल

ऑटो के पटलने पर सभी बच्चे नीचे गिर गए। कुछ बच्चे ऑटो के नीचे भी दब गए। एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए PM रूम में रखवा दिया। जमीन पर लिटाकर इलाजजिला अस्पताल में बच्चों को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। वहां हालात यह थे कि बच्चों को पलंग तक उपलब्ध नहीं हुए। यहां-वहां गैलरी में बच्चों को सिर्फ एक चादर पर लिटाकर उनका इलाज शुरू कर दिया गया। वहीं 2 घंटे तक ड्यूटी डॉक्टर भी उन्हें देखने नहीं पहुंचे। केवल नर्स ही उनका प्राथमिक इलाज करती रहीं। उस समय डॉ अनिल यादव की डयूटी थी। जिस जगह बच्चों का इलाज किया जा रहा था, वहां ऊपर की छत भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था मे थी। छत से लोहे की रॉड नीचे की ओर लटकी हुई थी।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur