व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market) बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में गिरावट दिखाई दी। आज मार्केट बंद होते समय लाल निशान पर रहा, लेकिन खास बात ये है कि आज शेयर मार्केट की शुरुआत बढ़त के साथ हरे निशान के साथ हुई थी।
आज 29 सितम्बर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 29 September 2022) गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 188.32 अंक की गिरावट के साथ 56409.96 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ, वहीं निफ्टी (Nifty) 40.50 अंक की गिरावट के साथ 16818.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
Continue Reading