Item 1 Item 1 Item 1 Item 1 Item 1 Item 1 Item 1 Item 1 Item 1 Item 1

MS Dhoni लेंगे IPL से संन्यास? फैंस को खुद दी जानकारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के चाहने वाले ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी हैं। साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कुछ दिनों से ही खबरें सामने आ रही है कि हो सकता है कि वह आईपीएल (IPL) से भी संन्यास की घोषणा कर दें। अब खुद धोनी ने अपने रिटायरमेंट पर बड़ा अपडेट दिया है।

हाल ही में जब महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई पहुंचे तो उनके फैंस ने उनसे सवाल किया कि वह आईपीएल 2023 में खेलेंगे या नहीं। इस बात का जवाब देते हुए एमएस धोनी ने कहा कि हम अगले साल चेपॉक वापस जाएंगे। यह बात महेंद्र सिंह धोनी ने इसलिए कही क्योंकि 2019 के बाद से धोनी चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में नहीं खेले हैं। धोनी के इस जवाब को चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर अकाउंट से भी साझा किया गया है।


About Author
Diksha Bhanupriy

Diksha Bhanupriy

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।