MP नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE : जनता ने BJP पर जताया भरोसा, ग्वालियर में कांग्रेस ने बदला इतिहास 57 साल बाद महापौर पद पर कब्जा!, जानें पल-पल की अपडेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव (MP Urban body Election) के पहले चरण में हुए 133 निकायों के चुनाव के परिणाम (MP Urban Body Elections Results) आज 17 जुलाई को आएंगे। निकाय चुनाव के फेज 1 (Phase 1) की मतगणना सुबह 9:00 बजे से होगी। विधानसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव बीजेपी (bjp) और कांग्रेस(congress) दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वही पहले चरण में कम वोटिंग होने से दोनों ही पार्टियों की टेंशन बढ़ गई है। नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के नतीजे आज सुबह 9 बजे से सामने आएंगे। आखिर किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा? सबसे तेज रिजल्ट, पल पल की अपडेट और सटीक जानकारी के लिए बने रहें यहां :-

    इधर राज्य निर्वाचन आयुक्त वसंत प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 17 जुलाई को 11 नगर पालिका निगम, 36 नगर पालिका परिषद सहित 86 नगर परिषद में मतगणना की जाएगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए जवानों की तैनाती की गई है। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं रहेगी। विशेष सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।


    About Author
    Kashish Trivedi

    Kashish Trivedi