IMD Alert: 17 राज्यों में बारिश का येलो ऑरेंज अलर्ट, चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, पर्वतों पर बर्फबारी शुरू, जल्द होगी ठंड की दस्तक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मानसून की विदाई (Returning Monsoon) के साथ ही कई राज्य में बारिश (Rain) पर रोक लग गई है। हालांकि कुछ राज्य में बारिश का दौर जारी है। IMD Alert के अनुसार पूर्वोत्तर भारत सहित पूर्वी भारत और दक्षिणी राज्य में एक बार फिर से भारी बारिश (Heavy rain) का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मानसून की विदाई होते ही पहाड़ी इलाकों के ऊपर बर्फबारी भी शुरू हो गई है। जिसके कारण अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से देश में ठंड की दस्तक देखने को मिलेगी।

इसी बीच आईएमडी द्वारा केरल कर्नाटक तमिलनाडु आंध्र तेलंगाना सहित बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा असम मेघालय मणिपुर नागालैंड अरुणाचल प्रदेश में भी गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में बौछारें देखने को मिलेगी जबकि राजधानी दिल्ली सहित गुजरात राजस्थान छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi