HBSE 12th Result 2022 : जारी किया हरियाणा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Amit Sengar
Published on -

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। HBSE Haryana Board Result 2022 Declared : हरियाणा बोर्ड (Kerala board) कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) भिवानी ने एचबीएसई (HBSE) कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है। हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के नतीजे बुधवार, 15 जून को जारी किए गए। बता दें कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

आपको बता दें कि टॉप तीन में छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 87.08 फीसदी रहा है। हरियाणा बोर्ड परिणाम में कक्षा 12वीं की पांच छात्राओं काजल, मुस्कान, साक्षी, पूनम और श्रुति ने शीर्ष तीन रैंक पाई है।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”