MP Government Job 2022: 736 अलग अलग पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply

mp government job 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP Government Jobs 2022: मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का आखरी मौका है। अलग अलग पदों पर 736 से पदों पर भर्तियां निकली है, जिनकी लास्ट डेट नजदीक है। इसमें MPPSC की असिस्टेंट इंजीनियर, MPPEB में उद्यान विकास अधिकारी, सागर के डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी, मेनिट और भोज विश्वविद्याल में होने वाली भर्तियां शामिल है।भर्ती से जुड़ी जानकारियां नीचे विस्तार से दी गई है, उम्मीदवार अच्छी से पढ़ने और साइट पर विजिट करने के बाद योग्यतानुसार अप्लाई कर सकता है।

यह भी पढ़े…MPPEB: 3435 विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, 9 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें आयु-योग्यता

  • मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (अब एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड) ने समूह-1 उप समूह-1 (Group-1, sub group-1) के अंतर्गत MPPEB वरिष्ठ जिला उद्यान विकास अधिकारी एवं समूह-2 उप समूह-1 (group-2, sub group-1) के तहत ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी एवं सहायक गुणवत्ता नियंत्रक के पदों पर भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2022 है। वही आवेदन पत्र में संशोधन 7 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। ये परीक्षाएं 18 एवं 19 मई को होंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
  • मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर के 466 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर कर सकेंगे।

MPPSC AE Recruitment

कुल पद – 466


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)