PM Kisan : किसानों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, 13वीं किस्त और eKYC पर नई अपडेट, इस दिन खाते में आएंगे 2000!

pm kisan yojana

PM Kisan Yojana e-KYC 2023: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी अपडेट है। अगली किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में 13वीं किस्त जारी की जा सकती है, इसके लिए किसान अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करते रहे । ध्यान रहे योजाना के तहत जिन किसानों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है, केवल उन्हीं किसानों के खाते में 2000 रुपए जारी किए जाएंगे, अन्य को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

e-KYC अनिवार्य

किसानों को सलाह दी जाती है कि जिन किसानों ने अबतक ईकेवाईसी नहीं करवाई है, वे जल्द करवा लें।अन्यथा 13वीं किस्त की राशि अटक सकती है। सभी पीएम किसान पंजीकृत किसानों को 13वीं किस्त (PM Kisan 13th Installment) की राशि प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य है। किसान ओटीपी आधारित ई-केवाईसी पीएम किसान पोर्टल से किया जा सकता है। किसान बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों तक पहुंच सकते हैं।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)