कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ, प्रस्ताव तैयार, जल्द लागू होने की संभावना, बढ़ेगी वार्षिक छुट्टी की संख्या!

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर के कर्मचारियों-अधिकारियों (Employees-officers) को जल्द बड़ी राहत दी जा सकती है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) द्वारा प्रस्ताव को पेश किया गया है। माना जा रहा है कि से जल्द ही लागू किया जा सकता है। इस प्रस्ताव (proposal) के लागू होते ही CRPF जवान को अपने परिवार के साथ कम से कम 100 दिन बिताने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि इसके लिए कई समय पूर्व से ही मांग की जा रही थी।

इसके लिए गृह मंत्रालय द्वारा नीति के कार्यान्वयन में देरी के मुद्दे को सुलझाने के लिए कई अहम बैठकें भी की गई थी। वहीं इसका लाभ 10 लाख से अधिक सैनिकों और अधिकारियों को मिलेगा। इस मामले में सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस वालों को अपने प्रस्तावित जाने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि अगले महीने इस पर मुहर लग सकती है। वहीं सीआरपीएफ जवानों को 100 दिन की वार्षिक छुट्टी की घोषणा की जा सकती है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi