इंदौर, डेस्क रिर्पोट। इंदौर में एडवाइजरी फर्म की आड़ में चार ठग कंपनियां संचालित करने वाले एक गिरोह का तिलक नगर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मौके से पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 20 करोड़ के लेनदेन का रिकार्ड पुलिस के हाथ लगा है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का RSS प्रमुख मोहन भागवत को पत्र, देखिए आखिर क्या लिखा इस चिट्ठी में
इंदौर के तिलक नगर इलाके में कैपिटल प्राइड के नाम से एक एडवाइजरी कंपनी संचालित की जा रही थी,जिसकी आड़ में पकड़े गए आरोपी चार अन्य कंपनियां संचालित कर रहे थे, साथ ही आरोपी विदेशों में भी यही से कई लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को 20 करोड़ के ट्रांजैक्शन की जानकारी हाथ लगी है। एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के मुताबिक आरोपी कैपिटल प्राइड एडवाइजरी संस्था की आड़ में कई और कंपनियां संचालित कर रहे थे, जिसमें कई कर्मचारियों का उपयोग किया जा रहा था। वही आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम से देश ही नहीं विदेशों में भी ठगी करने का मौका नहीं छोड़ा हैं। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को जानकारी चौकाने वाली जानकारी मिली है।