टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मोटोरोला ने इस साल अपने कई दमदार स्मार्टफोन्स पेश किये हैं, जिसमें से एक मोटोरोला Moto Razr 22 है। बहुत जल्द ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग हो सकती है। अफवाएं हैं की Moto Razr 22 यूरोप में अगले महीने तक लॉन्च हो सकता है। बता दें की चीन में यह स्मार्टफोन अगस्त में ही लॉन्च हो चुका है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में अब भी इसका इंतजार है। स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट भी सामने आ चुकी है।
टिप्स्टर Evan Blass ने ट्वीट कर के इस बात की जानकारी दी है। उनके मुताबिक Moto Razr 22 इस महीने की 25 तारीख को लॉन्च हो सकता है। हालांकि अब तक कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की घोषणा नहीं की है। Moto Razr 22 कंपनी के बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन में से एक है। अब तक इसके फीचर्स का खुलासा हो चुका है, लेकिन अब स्मार्टफोन की कीमत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। Moto Razr 22 की कीमत ग्लोबल मार्केट में 1299 यूरो (करीब 1,05, 697 रुपये) तक हो सकती है।
स्मार्टफोन के दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत भी अलग होगी। लीक हुए रेंडर को देखते हुए कहा जा सकता है की Moto Razr 22 का ग्लोबल मॉडल चाइनीज मॉडल जैसा ही है। इसकी डिजाइन भी काफी हद्द तक एक जैसी। Moto Razr 22 में 6.7 इंच P-OLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। बैक में 2.69 इंच G-OLED स्क्रीन मिलता है। स्मार्टफोन के चाइनीज मॉडल में साइड फेसिनग फिंगरप्रिन्ट स्कैनर मिलता है।
Moto Razr 2022 को स्नैपड्रैगन 8 प्लस Gen 1 चिपसेट से लैस किया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 3,500mAh की बैटरी 33W ट्यूरबोपॉवर चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। भारत में Moto Razr 22 कब लॉन्च होगा इसका बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। उम्मीद है की कंपनी बहुत जल्द इसकी घोषणा करेगी। रिपोर्ट की माने तो कॉमनी 2023 तक दो Moto Razr के मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है।
About Author
Manisha Kumari Pandey
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"