केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 42% कर दिया गया। वहीं अन्य भत्ते के बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है। केंद्र कर्मचारी को मिलने वाले अन्य भत्ते में भी इस वृद्धि के बाद उछाल देखा जा सकता है। बता दें कि महंगाई भत्ते को हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। वहीं कर्मचारियों के लिए HRA को लेकर सरकार ऐलान कर सकती है।
वर्ष 2023 के अंत या जनवरी 2024 तक कर्मचारियों के गृह भाड़ा भत्ता में भी वृद्धि देखी जाएगी। इससे पहले सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। जुलाई महीने में एक बार फिर से महंगाई भत्ते में वृद्धि देखी जाएगी। वही जैसे ही DA 50 फीसद पहुंच जाएगा। उसके बाद हाउस रेंट अलाउंस में भी भारी वृद्धि देखी जाएगी।
2021 में हुई थी बढ़ोतरी
इससे पूर्व साल 2021 में जुलाई के महंगाई भत्ते में वृद्धि के बावजूद महंगाई भत्ता बढ़कर 25 फीसद से अधिक हो गया था। जिसके बाद हाउस रेंट अलाउंस को रिवाइज किया गया था। सरकार द्वारा 2021 में महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 28 फीसद किया गया था। ऐसे में एचआरए की मौजूदा दर 27%, 18% और 9% निर्धारित की गई है।
भत्ते में होगी इतनी वृद्धि
वहीं अब एक बार फिर से जुलाई महीने में महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाएगा और जनवरी 2024 में महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस में बड़ी वृद्धि देखी जाएगी। महंगाई भत्ता के 50% से अधिक होने के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस की अधिकतम मौजूदा दर 27 से बढ़ाकर 30 फीसद कर दी जाएगी जबकि 18% को बढ़ाकर 20% किया जाएगा और 9% को बढ़ाकर 10% किया जाएगा। जिसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा।
तीन श्रेणी निर्धारत
वही हाउस रेंट अलाउंस की कैटेगरी 3 श्रेणी में निर्धारित की गई है। एक्स वाई और जेड क्लासेस शहरों के हिसाब से तय किए गए हैं। एक्स श्रेणी में रहने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 27% एचआरए का लाभ मिल रहा है, जो 50% महंगाई भत्ते होने पर बढ़कर 30% हो जाएगा। वहीं वाई श्रेणी के कर्मचारियों को 18% एचआरए का भुगतान किया जा रहा है जबकि जेड श्रेणी वाले कर्मचारियों के एचआरए को 9% रखा गया है।
HRA को किया जाना है रिवाइज
2015 में एक मेमोरेंडम जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि हाउस रेंट अलाउंस को महंगाई भत्ते के साथ समय समय पर रिवाइज किया जाता है। महंगाई भत्ते की दर 50% से अधिक पहुंचने के बाद एक बार फिर से HRA को रिवाइज किया जाना है। वही एचआरए में वृद्धि के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बढ़कर 33 से 35 हजार रुपए का इजाफा हो सकता हैं।