MP Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड, बूंदाबादी के आसार

mp weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम (MP Weather) के बदलने की संभावना जताई गई है। हवा (Air) के रुख में बदलाव के साथ ही शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान (temperature) में मंगलवार को कुछ और गिरावट दर्ज की गई। जिससे प्रदेश में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट से सिहरन बढ़ गई है। वहीँ मौसम विभग (weather department) की माने तो रात और दिन दोनों तापमान सामान्य तापमान से नीचे हैं और मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो बंगाल की खाड़ी में अंडमान के करीब एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसकी वजह से ये संभावना बनी हुई है कि मप्र में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। अरब सागर से नमी खींचे जाने के कारण लगभग एक दिन पहले तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई थी, जिससे आसमान में भी आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं। हवा के पैटर्न में लगातार बदलाव के कारण पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। उत्तर पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में एक बार फिर गिरावट आई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi