कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, वेतन में 15 फीसद की वृद्धि, आदेश जारी, खाते में आएंगे 40 हजार तक रुपए!

Employees Increment : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार द्वारा उनके वेतन में 15 फीसद की बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश कहते हैं उन्हें हड़ताल की अवधि के बीच के भी वेतन का भुगतान किया जाए।

दरअसल झारखंड के कर्मचारी स्थायीकरण की मांग को लेकर 1 महीने 10 दिन से हड़ताल पर थे। अनुबंध कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में सातवें वेतनमान के विरुद्ध वेतन मानदेय में 15 फीसद की बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। इसके लिए 25 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में झारखंड अनुबंध द्वारा चिकित्सा कर्मी संघ और झारखंड राज्य एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ की बैठक ली गई थी जिसमें यह निर्णय लिया गया था।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi