Akshaya Tritiya 2023 : इस दिन है अक्षय तृतीया, जानें सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2023

Akshaya Tritiya 2023 : अक्षय तृतीया का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व माना गया है। यह वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन आता है। इस बार यह 22 अप्रैल 2023 शनिवार के दिन आ रहा है। इस दिन को आखातीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग शुभ कार्य की शुरुआत करते हैं। वही नई-नई चीजें खरीदना जैसे घर-मकान, गाड़ी, प्रॉपर्टी, सोना-चांदी आदि शुभ मानते हैं।

इसके अलावा शादी के शुभ मुहूर्त भी इसी दिन से शुरू होते हैं। वही बच्चों का मुंडन, गृह प्रवेश भी शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए नए कार्य जीवन भर सफलता प्रदान करते हैं। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन माता लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद भक्तों पर बना रहता है। वहीं हर मुरादे भी पूरी होती है।


About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।