दरअसल, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है, जो की AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करता है। अबतक AICPI इंडेक्स द्वारा जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल 2022 के आंकड़े जारी कर दिए गए है, जिसमें जनवरी-फरवरी में गिरावट के बाद मार्च में 1 पॉइंट और अप्रैल में भी 1.7 अंक की तेजी देखी गई है। अप्रैल में इंडेक्स का कुल नंबर 127.7 रहा है, ऐसे में डीए में 4 से 5% तक वृद्धि होना तय माना जा रहा है।
Bank Holiday 2022: 5 से 19 जून के बीच लगातार इतने बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे इफेक्ट!
वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को 34% डीए मिल रहा है और संभावना जताई जा रही है कि जुलाई में एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों का फिर 4 से 5 प्रतिशत तक डीए बढ़ सकता है, हालांकि अभी मई-जून के आंकड़े आना बाकी है, जिसके बाद स्पष्ट होगा कि आखिर जुलाई में DA में कितनी वृद्धि होगी। अगर AICPI इंडेक्स जून में 129 के आसपास पहुंचता है तो 5% तक महंगाई भत्ता बढ़ना तय माना जा रहा है। अगर डीए 4 प्रतिशत तक भी बढ़ता है तो यह 34% से बढ़कर अगस्त तक 38% हो जाएगा और कर्मचारियों की सैलरी में 2.60 लाख तक इजाफा देखने को मिलेगा।
38% DA Calculation 2022
- केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक पे और ग्रेड के हिसाब से DA मिलता है, ऐसे में वे अपने हिसाब से सैलरी कैलकुलेशन कर सकते है।
- इसके लिए एक फॉर्मूला भी होता है जो इस प्रकार है- महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100।
- यदि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38% DA होने पर 21,622 रुपये डीए के मिलेंगे और प्रतिमाह सैलरी में 2,276 रुपये का इजाफा होगा यानी वार्षिक वेतन में 27,312 रुपये बढ़ेंगे यानि कुल सालाना DA 2,59,464 रुपए होगा।
- अगर कर्मचारी की सैलरी 18000 है तो 8640 रुपए महीना और 1,03,680 का सालाना लाभ मिलेगा।वही सैलरी 20000 रुपए है तो 4%के हिसाब से महीने में उसके 800 रुपए बढ़ेंगे तो करीब 10 हजार रुपए सालाना बढोतरी होगी।
- अगर किसी की बेसिक सैलरी 31,550 रुपए है तो महीने में 1262 रुपए और सालाना 15144 डीए मिलेगा।
नोट- यह कैलकुलेशन उदाहरण के तौर पर दर्शाया गया है, इसमें बदलाव भी हो सकता है। केंद्रीय कर्मचारी बेसिक पे ग्रेड के हिसाब से कुल सैलरी में इजाफे का अंदाजा लगा सकते हैं।