MP IPS Promotion 2023 : अधिकारी कर्मचारियों के तबादले के बीच एक बार फिर से अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है। इसके लिए लिस्ट जारी कर दी गई है। 9 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्वीकृत की गई है।
कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड पे मैट्रिक्स का लाभ
मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी नागेंद्र सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था और सुरक्षा भोपाल सहित प्रदीप शर्मा सेनानी 14वीं वाहिनी विसवल ग्वालियर और अभिजीत कुमार रंजन सेनानी 35 वीं वाहिनी, विसवल को एक जनवरी 2023 से भारतीय पुलिस सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड पे मैट्रिक्स का लाभ दिया जाएगा, उन्हें 78800 से 2 लाख 9 हजार 200 रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
9 IPS अधिकारियों को कनित प्रशासनिक ग्रेड वेतन मैट्रिक्स 12 का लाभ
इसके साथ ही 9 IPS अधिकारियों को कनित प्रशासनिक ग्रेड वेतन मैट्रिक्स 12 का लाभ दिया गया है उन्हें 78800 से 209200 रुपए वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। हालांकि उन्हें अगले सत्र में बिना किसी छूट के मिड कैरियर ट्रेनिंग से स्थित कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना होगा।