MP के लाखों मजदूरों-श्रमिकों को मिलेगा बड़ा लाभ, खाते में आएगी पेंशन की राशि, आदेश जारी

Kashish Trivedi
Published on -
mp news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल अब असंगठित श्रमिकों (unorganized workers) के लिए राज्य शासन द्वारा तैयार की गई है। उन्हें भी श्रम योगी मानधन योजना (Shram Yogi Maandhan Scheme) का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया। इस मामले में जानकारी देते हुए नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के असंगठित श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ मिलेगा। आजादी के अमृत महोत्सव में सभी पात्र श्रमिकों के पंजीयन अभियान चलाए जाएंगे।

इस योजना में सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में पेंशन का लाभ मिलेगा। वहीं मामले में नगर विकास आवास के प्रमुख सचिव मनीष सिंह द्वारा सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद को इस संबंध में कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। बता दे कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ छोटे-छोटे कामकाजी वर्ग के लोगों को दिया जाता है। जिससे छटे व्यवसाय करने वाले घरेलू कामकाजी, रिक्शा चालक सहित निर्माण श्रमिक, हरकंधा श्रमिक, दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारी सहित आउट सोर्स संस्था के नियोजित कर्मचारी के श्रमिकों को दिया जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi