IMD Alert : 25 फरवरी तक हिमाचल समेत 10 राज्यों में बारिश, पर्वतों पर हिमपात,गरज- चमक, बिजली गिरने की संभावना, महाराष्ट्र सहित 8 राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जानें पूर्वानुमान

weather forecast

IMD Alert, Today Weather Update : आज से पश्चिम हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही सप्ताह के मध्य में एक कमजोर प्रणाली के साथ मजबूत क्रमिक प्रणाली भी शुरू होने वाली है। जिसके कारण देश के सबसे उत्तरी हिस्से में मौसम व्यवस्था प्रभावित रहेगी। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा तेज ठंडी हवाएं चलेगी। कुछ जगह पर बूंदाबादी का भी पुर्वानूमान जताया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 19 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू करेगा। जिसके कारण हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड में बर्फबारी देखने को मिलेगी। इसके अलावा नीचे ले तलहटी पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया।। पश्चिमी विक्षोभ अनिवार्य रूप से गर्म हवाओं की प्रणाली है, जो भूमध्य सागर के ऊपर उत्पन्न होती है। ऐसे में पूर्व की ओर चलने की वजह से रास्ते से यह नमी उठाते हुए चलती है। बंगाल की खाड़ी से उठ रही नमी की वजह से हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के टकराने के कारण वर्षा की संभावना अधिक है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi