सहायक प्राध्यापकों के कई पदों पर होगी भर्ती, CM की घोषणा के बाद शुरू हुई प्रक्रिया, भरे जाएंगे कुल 1 लाख पद, जानें अपडेट

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बीते दिनों सीएम शिवराज (CM Shivraj) बड़ी घोषणा की है। जिसके तहत मध्य प्रदेश (MP) में आगामी डेढ़ सालों में 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती (police-MP Teachers Recruitment) की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई क्षेत्रों में लगातार शासकीय नौकरी के तहत पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। MPPEB-MPPSC सहित NHM और अन्य संस्थानों द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन (notification) जारी कर दिया गया है। इसी बीच मध्य प्रदेश में सहायक अध्यापकों की भर्ती (recruitment of assistant professors) की जाएगी। दरअसल इसके लिए 15 अगस्त के बाद प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

बता दें कि जीएमसी में 30 से ज्यादा सहायक प्राध्यापकों की भर्ती होगी। इसके लिए 15 अगस्त के बाद प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इससे पहले सहायक प्राध्यापकों को पदोन्नत कर उन्हें सह प्राध्यापक बनाया गया था। वही अब उन पदों को भरने की तैयारी की गई है। इससे पहले भी जीएमसी में कई पद रिक्त थे। वहीं सहायक प्राध्यापकों को पदोन्नत करने के बाद रिक्त हुए पदों को मिलाकर कुल 30 पदों पर भर्ती की तैयारी की गई है। जिसके लिए आरक्षण रोस्टर तैयार किया जा रहा है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi