IMD Alert : 10 राज्यों में 5 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 1 अक्टूबर से तीन मौसम प्रणाली होगी सक्रिय, डिप्रेशन का दिखेगा असर, जानें पूर्वानुमान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के कई राज्य में बारिश का दौर (Heavy rain)  जारी है। दरअसल मानसून (Monsoon) की विदाई महीने के पहले सप्ताह में देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही से पूर्व मानसून का असर उत्तर पूर्व में देखने को मिल रहा है। IMD Alert ने मानसून सामान्य रहने की उम्मीद जताई गई थी। जिस कारण से उत्तर पूर्व के कई राज्य में बारिश की कमी देखी गई थी। अब मौसम विभाग की मानें तो केरल समेत कई राज्यों में आज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल कर्नाटक सहित पश्चिम बंगाल उड़ीसा आंध्रप्रदेश झारखंड बिहार सहित असम मेघालय मणिपुर नागालैंड में भारी बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया। साथ ही गरज चमक की चेतावनी भी जारी की गई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi