खुशखबरी: कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, प्रक्रिया जारी, जल्द जारी होगा आदेश

MPpromotion

बोकारो, डेस्क रिपोर्ट।Employees News. सेल के हजारों कर्मचारियों-अधिकारियों (SAIL Employees) के लिए खुशखबरी है। स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र सहित अन्य इकाई में कार्यरत कर्मचारियों-अधिकारियों को जल्द ही प्रमोशन का लाभ मिलने वाला है, इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वही खबर है कि पदोन्नति के बाद कई कर्मचारियों के विभाग में भी फेरबदल हो सकता है।

खतरे में MP के हजारों डॉक्टरों का पंजीयन! 15 मई लास्ट डेट, मेडिकल काउंसिल जारी करेगा नोटिस

संभावना जताई जा रही है कि प्रमोशन आर्डर 30 जून 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। सेल मुख्यालय  ने प्रमोशन के पात्र संयंत्रकर्मियों के CCR के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही चयनित कर्मचारियों की फाइल को विजिलेंस विभाग में NOC के लिए भेजा जाएगा। सतर्कता विभाग से अंतिम स्वीकृति मिलते ही उन्हें उनके वर्तमान ग्रेड से नए ग्रेड में पदोन्नति दे दी जाएगी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)