कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, आदेश-सूची जारी, सेवानिवृत्ति राशि-पेंशन में मिलेगा लाभ

cpcc

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कर्मचारियों(Central Employees) के DA में 3 फीसद की बढ़ोतरी (DA Hike) के बाद जल्द ही उनके DA में जुलाई से अगस्त महीने में चार फीसद के लिए वृद्धि देखी जा सकती है। साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक नवीन अपडेट सामने आई है। दरअसल सरकार द्वारा सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाई के लिए ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम के लाभ टेबल (Group Insurance Scheme Benefits Table) को जारी कर दिया गया है। Benefit Table की जारी होने के साथ ही अब 1980 योजना बीमा कवरेज के साथ केंद्रीय कर्मचारियों के सेविंग फंड के रूप में कार्यरत CGEGIS 1980 के बाद कर्मचारियों के हिस्से कितनी रकम आएगी, इसका स्पष्टीकरण दिया जाएगा।

दरअसल इसके लिए कर्मचारी द्वारा अपना योगदान इंश्योरेंस बीमा कवरेज के रूप में दिया जाता है। कुछ योगदान में से एक हिस्सा इंश्योरेंस कवर के लिए जाता है। जबकि बचा हुआ योगदान सेविंग्स फंड में पहुंच जाता है। वही सेविंग राशि की कुल जमा राशि कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद अदा की जाती है। वही हर तिमाही पर सरकार द्वारा सेविंग फंड में कर्मचारियों की सूची जारी की जाती है। जो कर्मचारियों के रिटायरमेंट के समय मिलने वाली राशि के बारे में एक स्पष्ट निर्देश देते हैं। इसके लिए तिमाही मैं 1 अप्रैल 2022 से लेकर 30 जून 2022 तक के लिए मासिक चक्र विधि 7.1 प्रतिवर्ष की ब्याज दर के आधार पर निकाला जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi