लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, वेतन में हुई वृद्धि, CM की बड़ी घोषणा, खाते में बढ़ेगी राशि

Employees Salary Hike :कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की गई है। उनके वेतन में बढ़ोतरी की गई है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नए सचिवालय के पहले पूर्ण कार्य दिवस में कई प्रमुख घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी।

हैदराबाद के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य के एक लाख से अधिक सफाई कर्मचारी के वेतन में 1000 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की है। यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। साथ ही राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन में भी जल्द बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के अधिकारियों को निर्णय को लागू करने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi