संपत्ति विवाद में भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया धारदार हथियार से हमला अपने चाचा चाची पर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में संपत्ति विवाद को लेकर चाचा भतीजे के बीच जमकर विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ा कि भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा प्रकाश पटेल और उनकी पत्नी किरण पटेल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हमले के वारदात को अंजाम देने के बाद लोकेश पटेल अपने साथियों के साथ फरार हो गया है। इधर मदन महल थाना पुलिस ने प्रकाश पटेल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – ब्रह्मांड में हो रही रहस्यमई गतिविधियों को लेकर नासा ने कही यह बड़ी बात


About Author
Avatar

Ram Govind Kabiriya