Bank Strike 2022: फिर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, काम होंगे प्रभावित

bank strike 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश में एक बार फिर बैंकों की हड़ताल (Bank Strike 2022) होने वाली है, अगले महीने 4 दिन पूरी तरह से कामकाज ठप्प रहेगा।सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स (CTU) और ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन (AIBEA) सहित अन्य संगठनों ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में 23 और 24 फरवरी 2022 को बैंक हड़ताल करने का ऐलान किया है।इस हड़ताल में देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे।

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब यात्रा करना होगा मुश्किल, कई ट्रेनों का रूट-समय भी बदला

इस 2 दिन की हड़ताल से करीब 4 दिन का काम प्रभावित होगा। अगर कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को हड़ताल पर जाते है तो 23 से 27 तारीख के बीच  4 दिन बैंकों (Banking) में कामकाज ठप रहेगा, क्योंकि 26 को चौथा शनिवार और 27 फरवरी रविवार है, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे और काम नहीं होगा, हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम की सुविधाएं जारी रहेंगी।इससे पहले पिछले साल 15 और 16 मार्च को हड़ताल की थी। 16 और 17 दिसंबर 2021 को भी बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2021 के विरोध में हड़ताल की गई थी। अब 23 और 24 फरवरी को फिर हड़ताल (Bank Employee Strike) होने जा रही है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)