MP News : कार्तिकेय का भावनात्मक ट्वीट, “कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता और प्रेम नहीं, हर बात में राजनीति देखती है”

Kashish Trivedi
Published on -

MP Politics, Kartikeya Singh Chouhan :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र और युवा भाजपा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने एक भावनात्मक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस द्वारा अपने माता-पिता की एक वीडियो को ट्वीट किए जाने पर अपनी भावनाएं व्यक्त की है। कार्तिकेय ने ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस रिश्तो की पवित्रता और प्रेम को नहीं समझती और हर बात में राजनीति देखती है।

पिछले काफी लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करके अपनी पैठ बना चुके कार्तिकेय सिंह चौहान का एक ट्वीट सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कांग्रेस ने किया था। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान नजर आ रहे हैं और साधना सिंह इसमें रसोई का काम करती हुई नजर आ रही है। पास ही बैठी एक महिला चूल्हे पर रोटी बना रही है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बैठे हैं।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi