अलीबाग में बनेगा विराट-अनुष्का का फार्महाउस, कपल ने 19 करोड़ में की डील पक्की

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस साल गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है। जानकारी के मुताबिक, दंपति ने यह जमीन करीब 19 करोड़ में खरीदी है और यहां वह एक आलिशान फार्महाउस बनाएंगे।

यह फार्महाउस अलीबाग के जिराड गांव के पास 8 एकड़ जमीन पर बनेगा, जिसके लिए अनुष्का और विराट ने 19.24 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस क्षेत्र के लिए उन्होंने सरकारी खजाने में 1 करोड़ 15 लाख की राशि जमा करा दी है। मंगलवार को विराट के भाई विकास कोहली ने गणपति उत्सव से एक दिन पहले लेनदेन पूरा किया। विराट इस समय दुबई में एशिया कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा है, इसलिए उनके भाई ने लेनदेन पूरा किया। यह डील समीरा हैबिटेट्स नाम की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ने कराई है।


About Author
Avatar

Manuj Bhardwaj