कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, तबादलों से हट सकता है प्रतिबंध, CM लेंगे अंतिम निर्णय, इन्हें मिलेगा लाभ

employees transfer

Employees Transfer, MP Transfer Ban Remove : प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी जा सकती है। दरअसल मध्य प्रदेश में इस वर्ष चुनाव होने हैं। ऐसे में एक बार फिर से तबादले पर से प्रतिबंध हटाया जा सकता है। राज्य सरकार से तबादले पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की जा रही है। मंत्री और विधायकों के इस मांग पर मुख्यमंत्री को अंतिम निर्णय लेना है। वहीं यदि तबादले पर से प्रतिबंध को हटाया जाता है तो इसका लाभ हजारों कर्मचारी अधिकारियों को होगा। साथ ही 3 साल से एक ही जगह पर पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को भी नवीन पदस्थापना सौंपी जा सकती है।

15 दिनों के लिए तबादले पर से प्रतिबंध हटाने की मांग

मध्य प्रदेश के मंत्री और विधायक द्वारा सरकार से 15 दिनों के लिए तबादले पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मुद्दे पर आखिरी फैसला लेंगे। वही आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार कई अधिकारियों के तबादले कर सकती है। । 3 साल तक एक ही जगह पर पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी जा सकती है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi