कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, DA में 3 फीसद की वृद्धि, अधिसूचना जारी, वेतन के साथ मिलेगा 4 महीने का एरियर्स

cpcss

रांची, डेस्क रिपोर्ट। राज्य सरकार (State government) ने फिर से 7th pay Commission कर्मचारियों (Employees) को बड़ी राहत दी है। दरअसल केंद्र के कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी (DA Hike) के बाद DA बढ़कर 34 हो गया है। वहीं राज्य सरकार ने अधिसूचना (notification) जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना के मुताबिक बढ़ोतरी का लाभ 1 जनवरी 2022 से कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

वही शासकीय कर्मचारियों को वेतन के साथ 4 महीने के एरियर्स (Arrears) भी उपलब्ध कराए जाएंगे। वित्त विभाग (finance department) ने इसके लिए आदेश जारी कर दी है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह का कहना है कि अधिसूचना जारी की गई। जिसका लाभ 1 जनवरी 2022 से मिलेगा। सातवें वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते 31 से बढ़कर हो गए हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi