MPPSC : राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020-2021 के सिलेबस जारी, जाने महत्वपूर्ण नियम और निर्देश

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में MPPSC के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। MPPSC राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020-2021 के लिए MPPSC द्वारा परीक्षा योजना (Syllabus) जारी कर दी गई है। वहीँ वैसे उम्मीदवार जिन्होंने MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (prelims exam) पास कर ली है। वह Madhya pradesh public service commission ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर राज्यसेवा मुख्य परीक्षा सिलेबस (syllabus) डाउनलोड कर सकते हैं।

  • जारी सिलेबस के अनुसार खंड A विषय मध्य प्रदेश के सामान्य ज्ञान के 35 प्रश्न के साथ खंड A में 50 प्रश्न होंगे।
  • खंड B में विषय से संबंधित प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे। इस प्रकार प्रश्नपत्र 150 होंगे।
  • वहीं प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों के होंगे। उसके बाद प्रश्न पत्रों का पूर्णांक 450 अंकों का होगा।
  • सभी प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे।
  • जिनमें से एक सही विकल्प का चयन करना होगा।
  • प्रश्न पत्र की अवधि 3 घंटे की होगी।
  • प्रश्न पत्र में खंड A में 50 प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे।
  • वही खंड B में वानिकी और सामान्य विज्ञान विषय के 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  • प्रति सही उत्तर पर तीन अंग प्रदान किए जाएंगे।
  • वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।
  • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगा।
  • साक्षात्कार 50 अंक का होगा। साक्षात्कार (interview) हेतु कोई न्यूनतम उत्तीर्ण अंक निर्धारित नहीं किए गए हैं।

 MPPEB : राज्य शासन का बड़ा फैसला, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन परीक्षा में ऐसे उम्मीदवारों को मिलेगी राहत


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi