Dabra News: डबरा में सफाई कर्मचारीयों की हड़ताल, शहर में लगा कचड़े का ढ़ेर

Dabra News : मध्यप्रदेश के डबरा नगर में एक बार फिर सफाई की व्यवस्था ठप हो गई है। बता दें कि नगर पालिका के स्थाई वा अस्थाई सफाई कर्मचारीयों ने की हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे चौराहे, नुक्कड़ और कॉलोनियों में कचड़े का ढेर लग गया है। हड़ताल में सम्मिलित प्रवेंद्र घोरपड़े ने बताया कि डबरा नगरपालिका का घेराव करते हुए नगरपालिक के मुख्याधिकारी के समक्ष अपनी मांग रखेंगे और मांगे पूरी होने पर इसी तरह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। आइए जानें पूरा मामला…

सुबह से दे रहे धरना

दरअसल, सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पुर्व में एसडीएम प्रखर सिंह को ज्ञापन सौंपा था। जिसके चलते डबरा नगरपालिका के सभी स्थाई और अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने 2 जनवरी 2023 को अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका क्षेत्र में सफाई कार्य बंद रखने का ऐलान कर दिया है, जिससे नगर में सफाई की व्यवस्थाएं बिगड़ गई हैं क्योंकि सभी सफाई कर्मचारी डबरा नगर पालिका के सामने धरना देकर सुबह से ही बैठे हुए हैं।


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।