विश्वास सारंग का दिग्विजय पर पलटवार- सैनिक वर्दी का मजाक उड़ाना राष्ट्रद्रोह का मामला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट (Tweet) करके खलबली मचा दी है। दरअसल दिवाली के दिन पीएम मोदी (PM Modi) के नौशेरा में सेना के जवानों के साथ सेना की वर्दी में देखा गया। जिसके बाद से दिग्विजय सिंह ने सेना की वर्दी सहित नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को निशाने पर ले लिया है। वहीं दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर अब मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग (Visvas sarang) ने पलटवार किया है।

विश्वास सारंग ने कहा कि भारत की गरिमा को चोट पहुंचाना दिग्विजय सिंह के लिए नई बात नहीं है। सारंग ने कहा कि सेना की वर्दी को हिटलरशाही का पर्याय कहकर दिग्विजय सिंह ने सेना का अपमान किया है। सारंग ने कहा कि वह सैनिक जिस की वर्दी का हम सम्मान करते हैं, वह सैनिक जो सेना की वर्दी पहनकर भारत की सीमाओं की रक्षा करता है। उस वर्दी का मजाक उड़ाना दिग्विजय सिंह के लिए राष्ट्रद्रोह के रूप में देखा जाना चाहिए।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi