IMD Alert : पश्चिमी विक्षोभ सहित 3 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, 20 राज्यों में 17 अक्टूबर तक भारी बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट, जानें यूपी बिहार पर पूर्वानुमान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी (BOB) में एक अन्य सिस्टम तेजी से एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण अन्य राज्य में एक बार फिर से बारिश (heavy rain) की दस्तक तेज होगी। हालांकि IMD Alert के अनुसार दिल्ली यूपी और मध्य भारत में जल्दी बारिश की गतिविधियों पर विराम लगेगा। इसके साथ ही मानसून (monsoon) के मध्य प्रदेश से विदाई देखी जाएगी। इसी बीच मौसम विभाग ने 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

अरुणाचल प्रदेश में एक तरफ जहां चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश सिक्किम असम मेघालय नागालैंड मिजोरम त्रिपुरा बिहार झारखंड बंगाल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गोवा कर्नाटक और अंडमान में भी भारी बारिश और गरज चमक की चेतावनी जारी कर दी गई है। उत्तराखंड तेलंगना में भी बुरा बाद ही देखने को मिल सकती है। वहीं दिल्ली में भी मौसम सुहावना बना रहेगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi