2023 में हजारों कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी! सातवें वेतनमान-अनुकंपा नियुक्ति पर ताजा अपडेट, मिलेगा लाभ

Govt employee news

MP Employees News : मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। नए साल में हजारों स्थायी कर्मियों को सातवां वेतनमान और अनुकंपा नियुक्ति की सौगात मिल सकती है। खबर है कि इसके लिए मध्‍य प्रदेश सरकार विचार कर रही है, अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इधर, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने भी इन्हें सातवां वेतनमान और अनुकंपा नियुक्ति देने की अनुशंसा की है।

दरअसल, सालों पहले राज्य सरकार ने कलेक्टर रेट पर हजारों कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी के रूप में नियुक्त किया था।इसके बाद 2014 से 2016 के बीच इन सभी को स्थायी कर्मचारी बना दिया गया और अब इन्हें सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर सातवे वेतनमान का लाभ देने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार स्थाई कर्मचारियों को सातवां वेतनमान और इस संवर्ग में अनुकंपा नियुक्ति का प्रविधान करने की तैयारी में है, इसको अन्य विभागों से भी चर्चा की जा रही है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)