MP News : आपने कई बार जमीन में गड़े हुए खजाने के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन यह हकीकत में भी होता है। जमीन में गड़े खजाने के मिलने के बाद इंसान की किस्मत बदल जाती है। अभी हाल ही में ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हुआ है। दरअसल, एक मजदूर घर में खुदाई का काम कर रहा था। उसी वक्त उसके हाथ जमीन में गड़ा हुआ खजाना लगा।
जिसमें करीब 240 चांदी के सिक्के मौजूद थे। इन सभी सिक्कों पर 1888 की मुहर थी। जब इन सिक्कों को देखा गया तो यह बात सामने आई कि ऐसे के करीब 136 साल पुराने हैं। जिन्हें जमीन में गाड़ कर छुपाया गया था। लेकिन यह एक मजदूर को मिले। जिसके बाद सुबह मजदूर ने सिक्कों को पुलिस को सौंप दिया। दरअसल, मजदुर रात भर इन सिक्कों की वजह से सो नहीं पाया था। जिस वजह से उसने पुलिस को सौंप दिए।
Continue Reading