जन आक्रोश यात्रा में अजय सिंह ने शिवराज राज सरकार पर बोला हमला, की अंग्रेजी हुकूमत से तुलना

Amit Sengar
Published on -

Sidhi News : सीधी में आयोजित जनाक्रोश सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि 18 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश की जनता ने जो पीड़ा झेली है वह कभी अंग्रेजी हुकूमत में भी नही देखी गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया था लेकिन भाजपा के लोगों को सत्ता के बिना एक वर्ष रहना भी मुश्किल हो गया। परिणामस्वरूप केंद्र सरकार के सहयोग और करोड़ों रुपये खर्च करके एक चुनी हुई सरकार को गिराकर लोकतंत्र का कत्ल कर दिया।

प्रदेश में चल रही है परिवर्तन की लहर

जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा के शासन काल में प्रदेश बर्बाद और बदहाल हो गया। बेरोजगारी महिला उत्पीड़न आदिवासियों पर अत्याचार में प्रदेश पहले स्थान पर है। पूरा तंत्र भ्रष्ट हो चुका है। प्रदेश में 50% कमीशन वाली सरकार है बिना कमीशन के किसी का कोई काम नहीं होता। मध्य प्रदेश कर्ज के दलदल में डूबा जा रहा है। प्रदेश का हर वर्ग शिवराज सरकार से परेशान है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश का युवा प्रदेश की महिलाएं प्रदेश का कर्मचारी प्रदेश का जन-जन भाजपा सरकार से आक्रोशित है जन आक्रोश में उमड़ रहा जन सैलाब बता रहा है कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”