MP News : सिवनी से पंडित ने अमेरिका में करवाया ऑनलाइन विवाह, दक्षिणा में मिले इतने लाख रूपये

Astrology Zodiac Sign

MP News : मध्य प्रदेश के सिवनी से हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक पंडित ने अमेरिका में बैठे दूल्हा दुल्हन की पूरी विधि विधान के साथ ऑनलाइन शादी करवाई। जिसके बाद खुशी-खुशी दूल्हा दुल्हन ने पंडित को 5100 डॉलर दक्षिणा में दे दिए। ये भारतीय मुद्रा में करीब 4 लाख से ज्यादा रूपये है। दक्षिणा लेकर पंडित जी बेहद खुश हुए।

जानकारी के मुताबिक, सिवनी के बारापत्थर इलाके के रहने वाले सुनील उपाध्याय का बेटा अमेरिका में जॉब करता है। ज्यादा काम होने की वजह से वह भारत नहीं आ पा रहा था। बेटे के लिए लड़की भी देख ली थी और बात भी फाइनल कर दी गई थी। लेकिन वह भारत नहीं आ पा रहे थे इस वजह से सुनील उपाध्याय को अपनी पत्नी के साथ अमेरिका जाना पड़ा। वहीं उन्होंने अपने बेटे की शादी करवाने का फैसला लिया।

Continue Reading

About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।