कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा प्रमोशन का लाभ, 22 दिसंबर से पहले संभालना होगा कार्यभार

officer Promotion

Employee Promotion News : राजस्थान के शिक्षा विभाग (Rajasthan Education Department) के अधिकारियों-कर्मंचारियों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने पहली बार बड़े स्तर पर मंत्रालयिक कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। विभाग ने करीब डेढ़ हजार कर्मचारियों के पदोन्नति के बाद पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं और 22 दिसम्बर तक नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा हैं, अन्यथा प्रमोशन अटक सकता है।

दरअसल, शिक्षा विभाग ने 1400 से ज्यादा कर्मचारियों को प्रमोट कर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बनाया है। शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के 1417 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत करते हुए उनके पद स्थापन के आदेश जारी कर दिए।खास बात ये है कि शिक्षा विभाग के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब इतने बड़े स्तर पर कैडर को रिव्यू करते हुए मंत्रालयिक कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। वही अधिकांश कर्मचारियों को उनके गृह जिले में ही पदस्थापित किया गया है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)