मध्य प्रदेश : राज्यसभा सीट के लिए कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि ने भरा नामांकन

Avatar
Published on -

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की दो सीटों के लिए मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित मंत्री और अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। दोनों महिला उम्मीदवार पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने परिसर में लगी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, इसके बाद भाजपा कार्यालय से विधानसभा के लिए रवाना हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता को मौका दिया है। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कभी राज्यसभा में जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व का आभार। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और गृह मंत्री  नरोत्तम मिश्रा ने भी दोनों महिला उमीदवारों के चयन पर कहा कि ऐसा भाजपा में ही हो सकता है। ये जमीन से जुड़ी कार्यकर्ता हैं।

मध्य प्रदेश : राज्यसभा सीट के लिए कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि ने भरा नामांकन


About Author
Avatar

Harpreet Kaur