शनिवार की रात बहुत से लोगों ने देखी रहस्यमयी रोशनी, चलिए जानते हैं इस रोशनी के बारे में

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात के समय आसमान से कटने वाली रोशनी की एक धधकती लकीर ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। क्योंकि लोगो ने इस असामान्य घटना को उल्का बौछार होने का अनुमान लगाया था। इस गतिविधि की तस्वीरें और वीडियो शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर खूब साझा किए गए।

यह भी पढ़ें – Navratri Fast 2022 : अगर आप भी हैं शुगर के मरीज तो उपवास में रिस्क से बचने के लिए ये टिप्स को जरूर फॉलो करें

खगोलविद जोनाथन मैकडॉवेल ने एक ट्वीट किया इस वीडियो को देखने के बाद जिसके अनुसार यह चीनी रॉकेट के संभावित पुन: प्रवेश चरण का रूप हो सकता है, जिसे फरवरी 2021 में लॉन्च किया गया था। दरसल फरवरी 2021 में चांग झेंग 3 बी सीरियल नंबर Y77 का तीसरा चरण लॉन्च किया गया था जिसका कुछ समय बाद फिर से प्रवेश करने की उम्मीद थी।

Continue Reading

About Author
Avatar

Ram Govind Kabiriya