कर्मचारियों को फिर मिलेगी गुड न्यूज, अब नए फॉर्मूले से कैलकुलेट होगा DA! जानें कितनी और कैसे बनेगी सैलरी?

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए गुड न्यूज है। एक बार फिर महंगाई भत्ता बढ़ने वाला है, हालांकि इस बार फॉर्मूला नया होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई में एक बार फिर महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है और नए फॉर्मूले से डीए कैलकुलेट किया जाएगा। वही जुलाई वाला रिविजन जनवरी से जून 2022 के आंकड़े पर आधारित होगा। अगर ऐसा हुआ तो इसका लाभ 1 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा और सैलरी में बंपर उछाल आएगा।  फिलहाल कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है।

लाखों कर्मचारियों को मिलेगा पदोन्नति का लाभ, DoPT ने जारी किया आदेश, ये होंगे नियम 

दरअसल, केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कर्मचारियों का साल में 2 बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। इसमें पहला जनवरी से जून तक के लिए दिया जाता है और दूसरा जुलाई से दिसंबर के लिए दिया जाता है। हाल ही में मोदी सरकार द्वारा  केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया गया था, जिसके बाद डीए 31% से बढ़कर 34% हो गया है।  अब खबर आ रही है कि जुलाई में एक बार फिर कर्मचारियों का DA बढ़ाया जा सकता है।हालांकि AICPI इंडेक्स के आंकड़ों में कमी के बाद कहा जा रहा था कि अब DA नहीं बढ़ेगा या इसे फिक्स किया जा सकता है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई में नए फॉर्मूले से डीए कैलकुलेट कर कर्मचारियों को लाभ दिया जा सकता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)