दरअसल, हाल ही में हुई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मानसून समीक्षा बैठक के बाद अब मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी है। इसके तहत कर्मचारियों अधिकारियों को केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा, लेकिन अवकाश देते समय उच्चाधिकारी को प्रतिस्थानी की व्यवस्था करनी होगी।इस संंबंध में मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, प्रभारी सचिवों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
MP Weather: मानसून की रफ्तार बढ़ी, नया सिस्टम एक्टिव, 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी
पत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है,मानसून अवधि के दौरान राज्य में अतिवृष्टि, बाढ़, भूस्खलन व बादल फटने की घटनाओं से शासकीय और निजी परिसंपत्तियों को हानि,बिजली-पानी की आपूर्ति जन-पशु की हानि के साथ जन-जीवन अस्त-व्यस्त होता है, ऐसे में अधिकारियों-कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है।इसके चलते यह फैसला लिया गया है।