इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं, ऐसे में लोग अपने पूर्वजों को याद कर तर्पण यज्ञ और पूजन कर रहे हैं। ऐसा ही हाल ही में इंदौर (Indore) की सेंट्रल जेल (Central jail) में भी हुआ है। बताया जा रहा है कि पहली बार इंदौर सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष को देखते हुए तर्पण करवाया गया। इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कैदी शामिल हुए।
खास बात यह है कि पहली बार इंदौर सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष पर तर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कैदियों ने अपने पितरों को याद कर तर्पण किया। वहीं बाकायदा उज्जैन के प्रसिद्ध विद्वानों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार से यह तर्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस तर्पण के लिए जो भी पूजन सामग्री लगती है वो जेल अधीक्षक द्वारा बुलवाई गई। इतना ही नहीं सेंट्रल जेल के प्रशासन द्वारा ही पुजारियों की व्यवस्था भी करवाई गई थी।