Chandra Grahan: 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा इसका असर, जानें माना जाएगा सूतक काल या नहीं

25 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। चलिए इसके सूतक काल के बारे में जानते हैं।

Chandra Grahan

Chandra Grahan: 25 मार्च को साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। कन्या राशि में लगने वाले चंद्र ग्रहण होली का संयोग भी बन रहा है। यह एक अद्भुत खगोलीय घटना है और तब घटित होती है, जब चक्कर लगाते समय पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का भारत में क्या असर होगा और इसका सूतक मान्य होगा या फिर नहीं।

क्या है उपच्छाया चंद्र ग्रहण

ये ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी हिस्से के निकट से होता हुआ गुजरता है। इसे पेनुंब्रा कहा जाता हैं।

Continue Reading

About Author
Diksha Bhanupriy

Diksha Bhanupriy

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।