Alia Bhatt : बेटी के जन्म के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को काफी कम ही सपोर्ट किया गया। लेकिन आलिया कई बार योगा क्लास के बाहर सपोर्ट की गई है। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह योगा करती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल बेटी के जन्म के डेढ़ महीने बाद ही आलिया भट्ट ने ऐसी एक्सरसाइज कर ली जिसके बाद उन्हें देख कई फैंस उन्हें स्वस्थ रहने की सलाह दे रहे हैं।
आपको बता दें, डिलीवरी के बाद महिलाओं को कई सारी बातों का ध्यान रखना होता है। वहीं फिजिकल एक्टिविटी योगा और रूटीन फॉलो कर के अपने शरीर को फिट करना रहता है लेकिन इसके लिए एक्सपर्ट्स की सलाह लेना जरुरी होती है। क्योंकि कहा जाता है कि डिलेवरी के बाद एक से दो महीने तक ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करना चाहती। लेकिन आलिया भट्ट ने अपनी एरियल योगा करते हुए तस्वीर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है।
तस्वीर में आलिया एरियल योगा आसन करती हुई नजर आ रही है। यह नॉर्मल योगासन से काफी अलग है। इसमें रसिया झूले की मदद से योगा किया जाता है। आलिया भट्ट की तरह राशियों के जरिए हवा में अलग-अलग तरह के पोज देकर मसल्स को मजबूत करने के लिए योगा किया जाता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने एक कैप्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने डिलेवरी के बाद योगा और एक्सरसाइज करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेने के लिए कहा है।
जानते है एक्सपर्ट की राय –
एक विशेषज्ञ का कहना है कि डिलीवरी के बाद महिला 1 हफ्ते के अंदर धीरे-धीरे एक्सरसाइज का रूटीन शुरू कर सकती है। लेकिन अगर यह नॉर्मल डिलीवरी है तो ही थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करना चाहिए लेकिन अगर सिजेरियन डिलीवरी है तो करीब 3 महीने तक किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करना चाहिए। साथ ही कुछ चीजों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है।
विशेषज्ञ द्वारा बताया गया है कि पहले हैवी वेट नहीं उठाना चाहिए। साथ ही ऐसा योग जिसमें झुकना पड़े या महिला अलोम विलोम करना पड़े वह नहीं करना चाहिए। इसके लिए एक्सपर्ट से सुझाव लेना बेहद जरूरी होता है। सिजेरियन डिलीवरी को लेकर विशेषज्ञ ने कहा कि भूल से भी 3 महीने तक किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करना चाहिए। अगर फिट रहने के लिए कुछ एक्टिविटी करनी भी है तो 5 से 7 मिनट की वॉक करनी चाहिए। वह भी धीरे-धीरे आराम से करना चाहिए।