गुब्बि –
बैंगलोर के करीब एक छोटे से गांव है जिसका नाम बेहद अनोखा है। इसे बोलने में भी लोग शर्मा जाते हैं। गांव का नाम गुब्बि है। अब ये कैसे पड़ा इसकी अभी तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन इसे सुनकर ही लोगों की हंसी छूट जाती है।
चिंचपोकली
आंध्र प्रेदश में मौजूद एक गांव का नाम चिंचपोकली है। ये नाम बेहद अनोखा है। इसका नाम सुनते ही लोग हंस पड़ते हैं। आपको मजाक लग रहा होगा लेकिन ये जगह भारत में मौजूद है।
चुटिया गांव
रांची के एक गांव का नाम चुटिया है। इस नाम से लोग एक दूसरे को चिढ़ाते भी है। इतना ही नहीं ये किसी लड़की की चुटिया की बात नहीं बल्कि गांव के नाम की बात है। इसे सुनकर सब हैरान रहा जाते हैं।
काला बकरा
पंजाब के जालंधर जिले में मौजूद एक गांव का नाम काला बकरा है। ये बेहद ही अजीब नाम है। इस नाम को सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। लोगों को नाम बोलने तक में शर्म आ जाती हैं।
पनौती
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बसा एक गांव का नाम पनौती है। इस जगह के नाम से लोग एक दूसरे को चिढ़ाते हैं। ये नाम क्यों रखा गया इसको जानने में भी लोग उत्सुकता दिखाते हैं। लेकिन ये नाम अनोखा है जिसे सुन कर लोग हैरान रह जाते हैं।
दारु
झारखंड के हजारीबाग का एक गांव का नाम बेहद अनोखा है। इस गांव का नाम दारु है। लोग इस नाम को सुन कर ही हंस पड़ते हैं। गांव दारु अपने अजीब नाम के लिए बहुत फेमस है।
भैंसा
उत्तर प्रदेश के मथुरा के एक गांव का नाम भैंसा है। इस जगह का नाम सुन कर हर कोई चौंक जाता है। लोग इस नाम को बोलने में भी शर्माते हैं। क्या आपने आज तक गांवों के ऐसे नाम सुने है जो अनोखे है?