IMD Alert : पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, 12 राज्यों में 23 फरवरी तक बारिश, पर्वतों पर बर्फबारी, खाड़ी में नमी का असर, कई क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार पर पूर्वानुमान

mausam imd rainfall weather rainfall

IMD Alert, Today Weather Update : कल शनिवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय पर पहुंचेगा। बांग्लादेश और पूर्वी हिस्से में काम दबाव् का क्षेत्र निर्मित हुआ है। इसके साथ ही 130 समुद्र तल पर हवा की गति में एक जेटस्ट्रीम भारतीय क्षेत्र पर प्रभावशाली है। जिसके कारण कई राज्य में तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पर्वतीय राज्यों पर बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान, आसमान में बादल छाए रहेंगे। बिहार., झारखंड पश्चिम बंगाल में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बूंदा बादी कवि अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं चलने की कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप की तीव्रता कम देखी जाएगी। वहीं न्यूनतम तापमान में भी कमी का पूर्वानुमान जताया गया है।

इधर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ जगहों पर बारिश होगी जबकि अन्य जगहों पर भूस्खलन और हिमस्खलन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रशासन को मुस्तैद रहने की सलाह दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण एक बार फिर से पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होगी। हालांकि हिमस्खलन के लिए तापमान में बढ़ोतरी अनिवार्य है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi