मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और उनके पति एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। लगातार इन्हें पेपराजी द्वारा स्पॉट किया जा रहा है। वहीं यह कपल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं। बैक तो बैक प्रमोशन होने की वजह से इस कपल की आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है।
वहीं आलिया भट्ट भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती है। लेकिन इस बार उन्होंने अपना बेबी बंप नहीं बल्कि कुछ और ही फ्लॉन्ट किया है। दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर को आलिया भट्ट के साथ स्पॉट किया गया। ये कपल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए हैदराबाद पूरी ब्रह्मास्त्र की स्टार कास्ट के साथ गया था। इस दौरान इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
जिसमें सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की वीडियो और तस्वीरें छाई हुई है। इतना ही नहीं इवेंट में भी सबकी नजर आलिया भट्ट पर ही टिकी हुई थी। हालांकि सबसे ज्यादा फैंस की नजर आलिया के फेस पर नहीं बल्कि उनके बैक पर गई। जी हां, आलिया भट्ट ने भी इवेंट में ड्रेस के बैक साइड को सबसे ज्यादा फ्लॉन्ट किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
आप देख सकते हैं आलिया भट्ट ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। ऐसे में उनके सूट के बैक साइड में लिखा है बेबी ऑन बोर्ड। आलिया भट्ट का ये लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फिल्म की एक्साइटमेंट के साथ ही कपल अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है। ये उनके लुक ने साफ़ बयां कर दिया। इतना ही नहीं आलिया की ड्रेस भी फैंस को बेहद पसंद आई। दरअसल, आलिया ने पिंक कलर का शरारा पहना हुआ है। इस शरारे पर उन्होंने Baby On Board लिखवाया हुआ है। इस इवेंट में आलिया इसे ही फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई।
About Author
Ayushi Jain
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं।
मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।