2023 में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस के चुनाव लड़ने पर क्या बोले गृह मंत्री, देखें वीडियो

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।आगामी चुनावों से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति (MP Politics) में हलचल तेज हो चली है।सोमवार को कांग्रेस की बैठक में 2023 का विधानसभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ने के फैसले पर आज प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने तंज़ कसा  है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ (Kamal Nath) जी सन्यास की उम्र में सेहरा बांधने का सपना देख रहे है। कमलनाथ जी नही समझ रहे है तो कांग्रेस आलाकमान को तो उनकी उम्र का ख्याल कर उन्हें आराम करने का सुझाव देना चाहिए।

कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, वेज रिवीजन, 9000 तक बढ़कर मिलेगी सैलरी

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि वयोवृद्ध कमलनाथ 2023 में जब चुनाव का नेतृत्व करेंगे तब उनकी उम्र 77 साल के आसपास रहेगी। यह उम्र सन्यास की है न कि सीएम का सेहरा बांधने का सपना देखने की। ऐसा लगता है कि दरअसल कमलनाथ जी की नज़र में पार्टी में कोई और योग्य व्यक्ति है ही नही तभी तो वह सारे अहम पद वह खुद काबिज़ है। पूर्व मुख्यमंत्री वह है, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष वह है नेता प्रतिपक्ष भी वही है ओर अब भावी मुख्यमंत्री भी वही होने इसकी भी उन्होंने घोषणा करवा दी है। ऐसे में कांग्रेस का हश्र क्या होने वाला है समझा जा सकता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)